फिर बम धमकी से हड़कंप, नापतौल विभाग को ई-मेल 2 बजे फ टें गे RDX ब म

 

एक बार फिर बम धमकी से सनसनी फैल गई है। नापतौल विभाग को लगातार दूसरे दिन धमकी भरा ई-मेल मिला है, जिसमें दोपहर 2 बजे RDX बम विस्फोट की चेतावनी दी गई है। इस धमकी के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। यह मामला एमपी के भोपाल स्थित नापतौल विभाग (लीगल मेट्रोलॉजी) का है। मंगलवार को विभाग को एक और धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसमें दावा किया गया है कि दफ्तर में चार छोटे RDX बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 2 बजे फटेंगे। ई-मेल में यह भी लिखा गया है कि पाकिस्तान के ड्रोन का इस्तेमाल कर इन बमों को प्लांट किया गया है और सभी कर्मचारियों को समय रहते बाहर निकालने की चेतावनी दी गई है। जैसे ही यह ई-मेल सामने आया, विभाग में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसमें साइनाइड बम विस्फोट की बात कही गई थी। उस समय पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम ने पूरे परिसर की सघन तलाशी ली थी, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। ताजा धमकी के बाद एक बार फिर पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच की जा रही है। साथ ही ई-मेल की तकनीकी जांच कर भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

ई-मेल में तमिलनाडु की राजनीति और डीएमके का भी जिक्र किया गया है, जिससे जांच एजेंसियां इस एंगल से भी मामले की पड़ताल कर रही हैं। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार मिल रही धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी तक पहुंचकर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


By - sagar tv news
17-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.