Sagar-सिलेंडर की किल्लत के बीच चमका भट्टियों का व्यापार, 10 गुना बढ़ी डिमांड | SAGAR TV NEWS |
पश्चिम एशिया में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को हिला कर रख दिया है, जिसका असर अब भारत के शहरों तक साफ दिखाई देने लगा है। सागर में घरेलू और खासकर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत हो गई है।
इस संकट का सबसे ज्यादा असर छोटे फूड बिजनेस पर पड़ा है। स्ट्रीट वेंडर, चाट-समोसे वाले और आइसक्रीम विक्रेता अपने काम को लेकर परेशान हैं। गैस की कमी ने उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर डाला है।
इसी बीच मजबूरी ने एक नया विकल्प भी पैदा कर दिया है। अब लकड़ी और कोयले से चलने वाली भट्टियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। नया बाजार में पिछले 25 वर्षों से हार्डवेयर का व्यवसाय कर रहे मोहम्मद जावेद बताते हैं कि गैस संकट के चलते भट्टियों की बिक्री अचानक बढ़ गई है। रोजाना 10 से 15 बड़ी और करीब 10 छोटी भट्टियां बिक रही हैं। पूरे मार्किट में पिछले एक हफ्ते से रोजाना लहभग 100 बढ़ी भट्टियां बिक रही है, हालांकि, बढ़ती मांग का असर कीमतों पर भी पड़ा है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।