Sagar- शनिचरी पर बड़ी आँखों से घूरने पर निकले लाठी डंडे, दो पक्षों के 7 लोग हुए घायल
सागर के शनिचरी इलाके में मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जिसमें 7 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर लगभग 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विवाद एक-दूसरे को घूरने को लेकर शुरू हुआ था।
सूत्रों के अनुसार, विवाद के दौरान लाठी-डंडे चले, वहीं चाकू से हमला और हाथापाई तक की नौबत आ गई। पुलिस ने मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया है।
थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसरार खान की शिकायत पर समीर खान, इकबाल खान, नासु खान सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, समीर खान की रिपोर्ट पर सोनू उर्फ नूर खान, रॉबी पठान, राजा इरशाद और इसरार खान के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
इस पूरे घटनाक्रम में दोनों पक्षों के कुल 7 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।