Sagar- धरती के नीचे छिपा रहस्यमई इतिहास, यहां खुदाई में निकल रही हैं हजारो साल पुरानी मूर्तियां
सागर की मिट्टी सिर्फ फसल ही नहीं उगाती, बल्कि इतिहास के ऐसे रहस्य भी समेटे हुए है, जो आज भी लोगों को हैरान कर देते हैं। बुंदेलखंड की विरासत को संजोए सागर के पास स्थित ढाना गांव इन दिनों अपने प्राचीन अवशेषों को लेकर चर्चा में है। यहां का हर कोना मानो अतीत की कहानी कहता नजर आता है।