सागर- हाईवे पर ट्रक-कंटेनर आमने-सामने फिर ट्रक के केबिन में फं सा ड्राइवर लगा जाम
सागर के नेशनल हाईवे-44 पर बम्होरी बीका के पास बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक ड्राइवर स्टेयरिंग में फंस गया और उसे बाड़ी तोड़कर बाहर निकालने के बाद बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह एक ट्रक नरसिंहपुर की ओर से सागर की तरफ आ रहा था। तभी नेशनल हाईवे पर बम्होरी बीका के पास सामने से आ रहे एक कंटेनर से ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर स्टेयरिंग में ही फंस गया।
हादसा देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और फंसे हुए ड्राइवर को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक की बाड़ी तोड़कर स्टेयरिंग में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। हादसे के समय ट्रक में ड्राइवर अकेला ही था,
जिसे बेहोशी की हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, घायल ड्राइवर की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। घटना के कारण हाईवे पर जाम लग गया था और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी