चार्जिंग के दौरान EV कार में धमाका, पूरा मकान जलकर खाक, 7 लोग नहीं बच सके | SAGAR TV NEWS |

 

इलेक्ट्रिक कार जानलेवा साबित हुई है। जहां कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने भीषण रूप ले लिया। जोरदार धमाके से पूरा क्षेत्र दहल उठा। वहीं एक के बाद एक करीब 4 सिलेंडर फट गए। इस दुखद हादसे में 7 लोगों की बुरी तरह जान चली गयी। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना इंदौर के बंगाली चौराहे के पास हुई। बताया गया की बुधवार तड़के करीब 4 बजे आगजनी की घटना हुई। जहां कार में धमाका होने से पूरा घर जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड और SDRF टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीमों को आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन में कई घंटे लग गए। मकान के तीनों मंजिल में आग लग चुकी थी। और घर का एक हिस्सा भी ढह गया था। घटना के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा महापौर पुष्यमित्र भार्गव समेत अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

 

 

यह पूरी घटना बंगाली चौराहे के पास बनी कॉलोनी बृजेश्वरी एनेक्स की है। मिली जानकारी के मुताबिक मनोज पुगलिया के घर के बरामदे में EV कार खड़ी हुई थी। जिसमें चार्जिंग के दौरान विस्फोट हो गया। ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है की ओवर चार्जिंग के दौरान चॉर्जिंग पॉइंट में धमाका हुआ। जिसके बाद पूरा घर आग की चपेट में आ गया। ऐसी जानकारी है की आग लगने के बाद एक के बाद एक सिलेंडर फटने की आवाज आईं। करीब चार सिलेंडर विस्फोट होने का दावा किया जा रहा है। धमाका इतना जोरदार था की मकान का एक हिस्सा ढह गया। वहीं यह बात भी सामने आई की घर में पॉलीमर केमिकल रखा हुआ था। जिस कारण आग तेजी से फैली। मनोज पुगलिया का पॉलीमर केमिकल का कारोबार है।

 

 

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया की पूरे घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे। आग के बाद जैसे ही बिजली सप्लाई बंद हुई तो दरवाजे भी लॉक हो गए। जिससे अंदर फंसे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। रेस्क्यू टीम को भी दरवाजे तोड़कर घर में घुसना पड़ा। बताया गया की EV कार के चॉर्जिंग पॉइंट में धमाका हुआ। जिससे आग पॉलीमर केमिकल तक पहुंची। जिससे आग ने भीषण रूप ले लिया। फ़िलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। कलेक्टर शिवम वर्मा और महापौर ने इस घटना पर दुःख जताया।

 

 


By - sagar tv news
18-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.