सड़क पर आया मगरमच्छ, युवक पूंछ पकड़कर करने लगा मस्ती, वीडियो हुआ वायरल

 


एक बड़ी ही मशहूर कहावत है की आ बैल मुझे मार, ऐसा कई दफा देखने को भी मिलता है। इसी तरह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एक युवक खतरनाक माने जाने वाले मगरमच्छ से खिलवाड़ कर रहा है जबकि ऐसा करना काफी भयानक भी साबित हो सकता था। युवक उसकी पूंछ पकड़कर खींचते हुए उसके साथ मस्ती करने लगता है। यह नज़ारा एमपी के शिवपुरी जिले से सामने आया है। बताया जा रहा है की शहर के चिंताहरण मंदिर के पास स्थित भुजरिया तालाब में रात के समय एक विशालकाय मगरमच्छ सड़क पर निकल आया। जिससे आसपास के रिहायशी इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान एक युवक ने उसकी पूंछ पकड़ी और उसे खींचने लगा। मौके पर मौजूद लोग युवक को बार-बार रोकते रहे। लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। और वह अपनी ही धुन में सवार नज़र आया। जबकि ऐसा जानलेवा साबित हो सकता था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। हालांकि उसने किसी पर भी हमला नहीं किया जिससे किसी तरह की कोई घटना नहीं हुई।

जानकारी के मुताबिक मगरमच्छ काफी देर तक सड़क पर घूमता रहा और युवक उसके करीब जाकर जोखिम भरी हरकतें करता रहा। इस दौरान मौके पर ही मौजूद लोगों ने यह नज़ारा अपने मोबाइल में कैद कर लिया। हालांकि कुछ समय बाद मगरमच्छ वापस भुजरिया तालाब में वापिस चला गया।


By - sagar tv news
18-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.