निकिता केस में बुलडोजर एक्शन की मांग, कलेक्ट्रेट पर परिजनों का हंगामा | SAGAR TV NEWS |

 

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में निकिता मर्डर केस ने तूल पकड़ लिया है। युवती की हत्या के बाद परिजन और समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। सैकड़ों की संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जहां फर्नीचर शोरूम में काम करने वाली युवती निकिता सुरागे की हत्या के बाद माहौल गरमा गया है। परिजन और समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। परिजनों ने मुख्य आरोपी अर्जुन सुगंधी के साथ उसके भाई अजय सुगंधी और भाभी को भी इस हत्याकांड में शामिल बताते हुए तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है।

 

 

परिजनों का कहना है कि निकिता को धोखे से शोरूम पर बुलाया गया और वहीं उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के मकान और दुकान पर बुलडोजर चलाया जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए। जांच में एक नया पहलू भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का भाई अजय सुगंधी निकिता से एकतरफा प्रेम करता था, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। युवती ने इसका विरोध किया और शोरूम जाना बंद कर दिया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्सा और नाराजगी का माहौल है।

 

लोगों का कहना है कि यह एक सुनियोजित हत्या हो सकती है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। निकिता मर्डर केस अब सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि न्याय की लड़ाई बन चुका है… अब देखना होगा कि प्रशासन इस आक्रोश के बीच क्या कदम उठाता है।

 

 


By - sagar tv news
18-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.