सागर में महंगा हुआ नाश्ता, 7 वाला समोसा अब 10 रूपये में, जाने और किस चीज के बढ़े रेट | SAGAR TV NEWS

 

ईरान-इजराइल युद्ध का असर सागर में अब खाने-पीने की चीजों पर साफ दिखाई देने लगा है। अभी तक जो समोसा 7 रुपये का मिलता था, अब वह 10 रुपये का हो गया है। इसी तरह आलू टिक्की, आलू वड़ा, जलेबी, बालूशाही आदि के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है।

 

दुकानदारों का कहना है कि बाजार से आने वाली सामग्री महंगी हो गई है। डिस्पोजल से लेकर समोसा, वड़ा, टिक्की, मंगोड़ी बनाने तक की सामग्री महंगी हो रही है, इसलिए मजबूरी में उनको भी रेट बढ़ाने पड़ रहे हैं। दुकानदार नितिन चौरसिया बताते हैं कि हम पिछले 20 साल से नाश्ते की दुकान चला रहे हैं।

 

अभी जो गैस की परेशानी आई है, उसमें 4-5 सिलेंडर हमारे पास पहले से रखे हुए थे, तो शुरुआत में कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन गैस खत्म होने के बाद दो दिन तक दुकान बंद करनी पड़ी। मंगलवार से हमने भट्टी से शुरुआत की है, लेकिन बाजार में समोसा बनाने की सामग्री जैसे—सोयाबीन का तेल, मैदा सहित इसमें जो मसाले डाले जाते हैं, वे सब महंगे हो गए हैं। इसकी वजह से हमने नाश्ते के दाम बढ़ा दिए हैं।

 

 


By - sagar tv news
18-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.