Sagar - टैक्स दोगुना होने का डर ऐसा रोज 50 लाख जमा हो रहे, पहले महीने भर में इतना होता था |SAGAR TV|

 

सागर नगर निगम द्वारा बकाया टैक्स वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। लोगों के घरों के बाहर मुनादी कराई जा रही है कि 31 मार्च तक लोग वित्तीय वर्ष 2025-26 का कर जमा कर दें। शासन के निर्देशानुसार 31 मार्च के बाद बकाया संपत्तिकर पर अधिभार लगने के कारण देय राशि बढ़कर दोगुनी हो जाएगी, जिससे नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।

 

 

 

 

महिला ब्रिगेड की टीम भी बकायादारों से सीधे संपर्क कर उन्हें संपत्ति कर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क तथा दुकानों के किराये की लंबित राशि जमा करने के लिए कह रही है। चेतावनी भी दे रही है। बिल बाटे जा रहे हैं और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर भी बिल भेजे जा रहे हैं।

 

 

 

 

बकाया कर दोगुना होने की चेतावनी के डर का असर यह दिख रहा है कि रोजाना 1500 से 2000 लोग कर जमा करने निगम पहुंच रहे हैं। ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं। चेक जमा कर रहे हैं। औसतन 50 लाख रुपए राशि रोजाना जमा हो रही है, जबकि इतनी ही राशि मार्च को छोड़कर अन्य महीनों में बमुश्किल जमा हो पाती है। कर जमा करने उमड़ रही भीड़ के चलते नगर निगम ने पुराने निगम भवन में 4 काउंटर खोले हैं। जबकि तीन बत्ती पर म्युनिसिपल स्कूल के पास भी शिविर लगाया जा रहा है। निगमायुक्त का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो हम 2 से 4 काउंटर और बढ़ा सकते हैं।

 

 

 

 


निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने नागरिकों की सुविधा को देखते हुए नगर निगम के संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों का किराया सहित अन्य समस्त करों की राशि जमा करने 31 मार्च तक अवकाश के दिनों में भी काउंटर संचालित करने के निर्देश दिए हैं।


By - sagar tv news
19-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.