Sagar - डॉक्टर बनने से पहले ही युवक ने दे दी जान,कांग्रेस बोली ये समाज के लिए कलंक !

 

बीते दिनों सागर में एक मेडिकल छात्र ने ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी थी। युवक गुजरात के राजकोट का रहने वाला था। जो सागर में MBBS की पढ़ाई कर रहा था। और फाइनल ईयर का छात्र था। वह कुछ समय बाद डॉक्टर बनने वाला था। आरोप है। की प्रताड़ना से तंग आकर उसने ऐसा घातक कदम उठाया। इस घटना को सागर कांग्रेस ने समाज के लिए कलंक बताया है। साथ ही कहा गया की आज का युवा इतना परेशान है। की उसे आत्मघाती कदम उठाने पड़ रहे हैं। मृतक का नाम रतन लाल मेघवाल है। जो दलित परिवार का छात्र था।

 

 

 

इसी को लेकर सागर के भगवानगंज में कांग्रेस द्वारा मृतक युवक के आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा की होनहार छात्र रतन लाल मेघवाल ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। यह भारतीय समाज के लिए कलंक का विषय है। देश में इस तरह की घटनाओं पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। साथ ही इस मामले की पूरी जांच होना चाहिए।

 

 

 

शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा की देश में रैगिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं। किसी भी वर्ग के लोग सुरक्षित नहीं हैं। ये काफी दुखद है की एक होनहार छात्र ने अपनी जान दे दी।
कांग्रेस नेता रमाकांत यादव ने कहा की रतन लाल डॉक्टर बनने ही वाला था। लेकिन उसे इतना प्रताड़ित किया गया की उसे अपनी जान देनी पड़ी। उन्होंने कहा की मानसिकता बदलने की ज़रूरत है। नहीं तो इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।

 

 

 

 

गौरतलब है की बीते दिनों भगवानगंज क्षेत्र में स्थित रेलवे ट्रैक पर एक युवक की डेड बॉडी पड़ी मिली थी। मृतक की पहचान गुजरात के राजकोट के रहने वाले रतनलाल मेघवाल के रूप में की गयी थी। आरोप है की प्रताड़ना से तंग आकर उसने बड़ा कदम उठा लिया। जिसको लेकर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कई लोगों की मौजूदगी रही।------


By - sagar tv news
19-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.