सागर- तीसरी आँख का कमाल,चंद घंटों में ढूंढ निकाला बैग, ऑटो वाला खुद पहुंचा कंट्रोल रूम
उस वक़्त कितना अच्छा महसूस होता है न जब कोई खोई हुई चीज वापिस मिल जाए। फिर एक बाद सागर की तीसरी आँख ने कमाल कर दिखाया और एक युवक के चेहरे की मुस्कान उसे वापस लौटा दी। साथ ही उसका खोया हुआ बैग भी उसे मिल गया। जो सवारी ऑटो में छूट गया था। जिसमें आर्टिफिशिल ज्वेलरी रखी हुई थी। सागर कंट्रोल रूम पुलिस ने चंद घंटों में ही बैग को ढूंढ निकाला।
दरअसल सागर के रहली निवासी राम गोपाल जोगी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा। जहां उसने बताया की यह छोटा-मोटा काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जो अपने काम के सिलसिले में बस स्टैंड सागर से कटरा बाजार आया था। तभी वह अपना बैग ऑटो में ही भूल गया। जिसमें आर्टिफिशियल ज्वेलरी रखी थी। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 हजार थी। जो उसके लिए ज़रूरी और जीवन यापन का साधन थी। जिस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाई। महिला आरक्षक रक्षा, आरक्षक गौरव और आरक्षक लखन द्वारा सूझबूझ और तकनीकी प्रयासों से संबंधित ऑटो का संभावित नंबर ट्रेस किया गया। जिसके बाद ऑटो चालक से संपर्क कर उसे तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम बुलाया। जहां मछरयाई निवासी नीरज कोरी कंट्रोल रूम पहुंचा और ईमानदारी का परिचय देते हुए आवेदक का बैग सुरक्षित सुपुर्द किया। पुलिस की मौजूदगी में बैग को लौटाया गया। साथ ही ऑटो चालक को हिदायत दी गयी की अगर कोई भी सामान छूटता है तो तत्काल पुलिस थाने में जमा कराएं।खोया हुआ बैग पाकर राम गोपाल भावुक हो गया और पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।-