सागर में 3 महीने चलेगा अभियान, सभी जल स्रोत होंगे साफ और स्वच्छ,छोटे तालाब की हुई सफाई

 

सागर में अब लगातार तीन महीनों से ज्यादा समय तक एक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें सभी जलस्त्रोतों की साफ सफाई की जाएगी। उन्हें साफ़ स्वच्छ बनाकर उनके संरक्षण का काम भी किया जाएगा। इसी को लेकर सागर शहर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (गुड़ी पड़वा) के पावन दिन जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरे चरण का शुभारम्भ किया गया है। सागर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील के भाग छोटी झील की सफाई की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप शासन के निर्देशानुसार 19 मार्च से 30 जून तक करीब साढ़े तीन महीने तक चलने वाले इस राज्य स्तरीय अभियान अंतर्गत सागर शहर के सभी जल स्रोतों के जल को साफ स्वच्छ बनाकर इन्हें संरक्षित करने का प्रयास किया जायेगा।

 


इसी को देखते हुए निगमायुक्त ने छोटी झील किनारे संजय ड्राइव रोड की ओर निर्माणधीन घाट पर जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और नगर निगम की टीम के साथ सामूहिक सफाई अभियान चलाकर धुलाई और सफाई का कार्य किया। उन्होंने सभी के साथ मिलकर छोटी झील से जलकुम्भी और कचरा बाहर निकाला। नगर निगम की फायर लारियों और जैटिंग प्रेसर मशीनों की मदद से घाट और छतरियों की धुलाई की गई। घाट पर बने मंदिरों में विराजमान 12 ज्योतिर्लिंग शिवलिंगों पर जलाभिषेक किया गया साथ ही मंदिरो की धुलाई की गई।

 

 

निगमायुक्त के मुताबिक जल, मिट्टी और वायु प्रदूषण समेत अन्य जो भी प्रदूषण हैं। उन पर नागरिकों के महत्वपूर्ण सहयोग से हमें नियंत्रण पाते हुए सागर को नंबर-1 बनाना है। इसके अलावा कहा की हर नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए की वह सभी प्रकार के प्रदूषणों को अपने स्तर पर कम करने में अपना शत प्रतिशत देगा। पूजन विसर्जन सामग्री समेत अन्य चीजें पॉलीथिन में भरकर जल स्रोतों में न डालें। उन्हें निर्मल कुंड में विसर्जन करें।

 

 

आगे निगम आयुक्त बोले की लाखा बंजारा झील के कायाकल्प से झील को भविष्य के लिए संरक्षित करने में अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को पहले स्थान पर लाने के लिए स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया गया है।

 

 


By - sagar tv news
19-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.