अग्निकांड में नया ट्विस्ट ! EV चार्जिंग नहीं, बिजली पोल बनी मौत की वजह ? देखिये पूरी खबर

 

एमपी के इंदौर के ब्रजेश्वरी एनएक्स इलाके में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। अब तक इस हादसे की वजह इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग को माना जा रहा था, लेकिन पीड़ित परिवार ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। मृतक कारोबारी मनोज पुगलिया के बेटे ने आग की असली वजह पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पुगलिया परिवार के बेटे सौरभ का कहना है कि हादसे के समय घर में कोई भी इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज नहीं हो रहा था। यहां तक कि घर में चार्जिंग की कोई व्यवस्था भी नहीं थी। ऐसे में EV चार्जिंग से आग लगने की बात पूरी तरह गलत है। सौरभ के मुताबिक, आग की शुरुआत घर के बाहर लगे बिजली के पोल से हुई, जहां शॉर्ट सर्किट और धमाके के बाद लपटें उठीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

 

 

 

 

परिवार के अनुसार, सबसे पहले बिजली पोल से निकली आग ने पास में खड़ी गाड़ी को अपनी चपेट में लिया और फिर धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। कुछ ही मिनटों में घर धुएं और आग से भर गया, जिससे अंदर मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सके और यह हादसा जानलेवा बन गया। सौरभ ने यह भी आशंका जताई कि आग के दौरान करंट फैलने से भी लोगों की मौत हो सकती है। उनका कहना है कि जब वह घर के अंदर पहुंचे, तो वहां पानी भरा हुआ था और बिजली सप्लाई चालू थी, जिससे हालात और ज्यादा खतरनाक हो गए थे। राहत और बचाव कार्यों को लेकर भी परिवार ने सवाल उठाए हैं। सौरभ का आरोप है कि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची और बिना बिजली काटे ही पानी डालना शुरू कर दिया गया। वहीं, एंबुलेंस के देरी से पहुंचने की बात भी सामने आई है।

 

 

 

 

इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। फिलहाल इस हादसे को लेकर अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं—EV चार्जिंग या बिजली पोल… सच्चाई क्या है, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। तब तक पूरे प्रदेश की नजर इस हाई-प्रोफाइल जांच पर टिकी हुई है।


By - sagar tv news
20-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.