रफ्तार कार-बाइक आई आमने-सामने पिता-पुत्र की मौत, पत्नी जिंदगी की जंग में, मासूम बेटी सुरक्षित

 

 


मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में रफ्तार का खौफनाक कहर देखने को मिला, जहां एक तेज रफ्तार कार ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। लालबर्रा क्षेत्र के बोरी और बोरीटोला के बीच हुए इस भीषण सड़क हादसे में पिता और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। जानकारी के अनुसार, बोरीटोला निवासी 28 वर्षीय दुर्गेश उर्फ बंटी मेश्राम अपनी पत्नी मौतिका, 4 वर्षीय बेटे हार्दिक और 2 साल की बेटी काव्या के साथ इलाज कराकर लालबर्रा से अपने गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दुर्गेश व उसके बेटे हार्दिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी मौतिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके दोनों पैर कई जगह से टूट गए हैं और सिर व हाथ में भी गहरी चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें गोंदिया, महाराष्ट्र रेफर किया गया है। इस हादसे में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि परिवार की 2 वर्षीय मासूम बेटी काव्या चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई। टक्कर के दौरान वह उछलकर सड़क किनारे धान के खेत में जा गिरी, जहां नरम मिट्टी के कारण उसे खरोंच तक नहीं आई। जहां एक ओर पिता और भाई की लाशें पड़ी थीं, वहीं इस मासूम का सुरक्षित बच जाना हर किसी को हैरान कर रहा है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे, जो इस हादसे में सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही लालबर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


By - sagar tv news
20-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.