बिजली पोल पर केबिल में हुआ शॉर्ट सर्किट, चिंगारी के साथ भड़क गई आग
गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। और धीरे-धीरे ट्रांसफार्मरों में ओवरलोड की समस्या भी सामने आने लगी है। विद्युत ट्रांसफार्मरों पर लोड पड़ रहा है। वहीं केबिलें भी शॉर्ट होने की ख़बरें आने लगी हैं। इसी तरह का नज़ारा दमोह में भी देखने को मिला। जहां अचानक से विधुत पोल में लगी डीपी की LT केबिलों में शॉर्ट सर्किट हो गया और चिंगारी निकलने के बाद उसमें आग लग गयी। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग भाग खड़े हुए। मौके पर मौजूद लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश भी। लेकिन तभी उसमें से जोरदार चिंगारी निकली। बताया जा रहा है। की दमोह शहर के घंटाघर स्थित बरंडा के पास केबिलों में अचानक से आग लग गयी थी। हालांकि गनीमत की बात ये है की इस दौरान किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हो पाई।
जानकारी के मुताबिक दमोह शहर के बीचो-बीच स्थित घंटाघर के पास वाला यह क्षेत्र काफी व्यस्त माना जाता है। जहां लगे विधुत पोल में अचानक आग लग गई थी। तस्वीरों में देखा जा सकता है की विद्युत पोल से सटकर दुकान भी लगी हुई है और तभी केबिल में आग लगी और चिंगारी निकली। जो की जानलेवा भी साबित हो सकती थी। आग लगने के कारण ओवरलोड बताया जा रहा है। वहीं इस बात की जानकारी मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग को दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने सुधार कार्य किया।