कबीर सिंह के मशहूर गाने से फेमस हुए विशाल मिश्रा पहुंचे महाकाल के दरबार में,किये दर्शन

 

बेहद की मशहूर फिल्म कबीर सिंह जिसके गाने कैसे हुआ से और भी ज्यादा फेमस हुए सिंगर विशाल मिश्रा उज्जैन स्थित बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे जहां उन्होंने दर्शन किये। और इसके बाद वह गदगद हो गए। उन्होंने कहा की कम से कम एक बार तो महाकाल के दरबार में जरूर आएं। बताया गया की उज्जैन में हिंदू नव वर्ष के मौके पर मोक्षदायिनी शिप्रा नदी किनारे आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में अपनी सुरीली प्रस्तुति देने प्रख्यात संगीतकार और पार्श्व गायक विशाल मिश्रा भगवान महाकालेश्वर के दरबार में हाजिरी लगाई। विशाल मिश्रा ने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन लाभ लिए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने बाबा महाकाल की दिव्य आरती को देखा और शिव भक्ति में लीन नजर आए।

भस्म आरती के बाद उन्होंने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा के खास मौके पर उज्जैन पहुंचे विशाल मिश्रा शाम को शिप्रा तट पर आयोजित सांस्कृतिक समारोह में अपने गीतों से समां बांधने पहुंचे थे। महाकाल के दर्शन के बाद विशाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बाबा के दरबार में आकर जो शांति मिलती है। वह अद्भुत है।

गौरतलब है की विशाल मिश्रा बॉलीवुड के शीर्ष गायकों और संगीतकारों में शुमार हैं। उनके उज्जैन आगमन को लेकर प्रशंसकों में भारी उत्साह देखने को मिला।


By - sagar tv news
20-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.