Sagar -लव मैरिज के बाद रुठी पत्नी को मनाने पति ने बूढ़ी रानगिर रखा था विस्फोटक जाने कैसे पकड़ा

 

मध्यप्रदेश के सागर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने मायके गयी अपनी पत्नी को वापस बुलाने के लिए अजीबोगरीब साज़िश रच डाली उसने पत्नी के परिजनों को फसाने के लिए प्राचीन बूढ़ी रानगिर मंदिर के बाहर हुए ब्लास्ट की साजिश रची ।इस ब्लास्ट में तीन लोग घायल हो गए वही अब पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।

 

 

 

वारदात को अंजाम देने वाले इस सनकी पति ने अपनी पत्नी को अपने पास वापस लाने और उसके परिजनों को फंसाने के लिए ब्लूटूथ स्पीकर को ही बम बना डाला। लेकिन उसकी चालाकी उसी पर भारी पड़ गयी । साथ ही मोबाइल पर किये एक मैसेज ने पूरे राज से पर्दा उठा दिया।

 

 

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस ब्लास्ट का मास्टरमाइंड पाटई गांव का रहने वाला 30 साल का इमरत उर्फ गोलू पटेल है। उसने जून 2025 में सिंगरौली निवासी नूरजहां से लव मैरेज कि थी। यह शादी परिवार और समाज की मर्जी के खिलाफ थी, जिसके चलते उसे सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ा। कुछ महीनों बाद उसकी पत्नी नूरजहां उसे छोड़कर मायके चली गई और जब गोलू उसे लेने पहुंचा तो ससुराल वालों ने उसे भगा दिया।

यहीं से उसके दिमाग में खतरनाक साजिश ने जन्म लिया। वह अपने ससुराल पक्ष को किसी बड़े अपराध में फंसाना चाहता था। इसके लिए उसने सुनसान इलाके में स्थित बूढ़ी रानगिर मंदिर को चुना, जहां लोगों की आवाजाही रहती है।

 

 

 

 

पुलिस के मुताबिक गोलू ने एक ब्लूटूथ स्पीकर के अंदर पटाखों का बारूद और विस्फोटक सामग्री भरकर एक इम्प्रोवाइज्ड डिवाइस तैयार किया। उसने सर्किट इस तरह से बनाया कि मोबाइल से ब्लूटूथ कनेक्ट करते ही डिवाइस ब्लास्ट हो जाए। सोमवार रात वह खुद मंदिर के पास प्रसाद की दुकान में यह स्पीकर रखकर चला गया।

मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही किसी ने उस स्पीकर को मोबाइल से कनेक्ट किया, जोरदार धमाका हो गया। इस विस्फोट में 11 साल की बच्ची संजना गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका भोपाल में इलाज जारी है। उसके हाथ का पंजा और घुटना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं उसके नाना-नानी भी घायल हुए, लेकिन उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

 

 

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सुराग एक मैसेज से मिला। ब्लास्ट से पहले आरोपी ने मंदिर के पुजारी को एक संदिग्ध मैसेज भेजा था, जिसमें उसने कुछ लोगों के नाम लिखकर उन्हें इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया और एफआईआर होने पर गवाही देने की बात कही। जांच में सामने आया कि जिन लोगों के नाम उसने लिखे थे, वे उसकी पत्नी के रिश्तेदार थे।

पुलिस ने जब मोबाइल नंबर की जांच की तो वह सीधे आरोपी गोलू तक पहुंच गई। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पूरा सच कबूल कर लिया।

 

 

 

एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में साइबर टीम की मदद से जो मैसेज आया था उसके जरिए आरोपी तक पहुंची आरोपी अपनी पत्नी के भाइयों को फसाना चाहता था ताकि पत्नी वापस आ जाए, घटनास्थल के पास के ही गांव से आरोपी तक पुलिस पहुंची और सख्ती से की गई पूछताछ में जुर्म कबूल किया, मैसेज में आरोपी के द्वारा एक लाइन लिखी गई थी की गवाही में दे दूंगा इसी की वजह से पुलिस गुस्सा हुआ और इसी आधार पर आगे बड़ी और इसमें सफलता मिली


By - sagar tv news
20-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.