Sagar- पैरोल से फरार आरोपी 14 साल बाद गिरफ्तार, ईद पर मां से मिलने आया था | SAGAR TV NEWS |

 

सागर की गोपालगंज थाना पुलिस ने पैरोल पर छूटने के बाद फरार हुए एक आरोपी को 14 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी राजस्थान के जयपुर और अजमेर में छिपकर रह रहा था। ईद के मौके पर मां से मिलने सागर आया था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2009 में कैंट थाना क्षेत्र में जयकुमार उर्फ पूरन अहिरवार की हत्या हुई थी। इस मामले में अब्दुल राशिद, अब्दुल जाहिद और एक महिला को आरोपी बनाया गया था। कोर्ट ने सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

अब्दुल जाहिद सागर केंद्रीय जेल में सजा काट रहा था। वर्ष 2012 में वह पैरोल पर रिहा हुआ, लेकिन अवधि पूरी होने के बाद वापस जेल नहीं लौटा। इसके बाद जेल प्रबंधन ने गोपालगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपनी मां से मिलने सागर आ रहा है। इस पर पुलिस टीम ने शनिचरी इलाके में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि आरोपी फरारी के दौरान जयपुर और अजमेर में रह रहा था


By - sagar tv news
20-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.