साड़ी में मैदान पर उतरीं मंत्री, कबड्डी खेलकर बढ़ाया जोश और फिर VIDEO वायरल

 

मध्यप्रदेश के मंडला में उस वक्त अलग ही नजारा देखने को मिला, जब कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके साड़ी पहनकर कबड्डी के मैदान में उतर गईं। जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान मंत्री का यह अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह आयोजन राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत नर्मदा नदी के संगम घाट महाराजपुर में किया गया था, जिसमें जिले भर से आई महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री संपतिया उइके ने सिर्फ मंच से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन ही नहीं किया, बल्कि खुद मैदान में उतरकर कबड्डी खेली और अपनी फुर्ती से सबको चौंका दिया।

साड़ी में खेलते हुए मंत्री का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। मैदान में उन्होंने महिला अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कबड्डी खेलते हुए न सिर्फ खेल भावना दिखाई, बल्कि यह संदेश भी दिया कि खेल के प्रति जुनून किसी भी पोशाक या परिस्थिति का मोहताज नहीं होता। मंत्री संपतिया उइके ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति की पहचान हैं और इन्हें बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि खेलों से आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है।

इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विकासखंडों से कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक महिलाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ना था। मंत्री की इस पहल से खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके साथ खेलते हुए महिला प्रतिभागियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा और पूरे आयोजन का माहौल ऊर्जा और जोश से भर गया। फिलहाल मंत्री का यह कबड्डी खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग उनके इस अंदाज की सराहना कर रहे हैं।


By - sagar tv news
20-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.