Sagar - मरीजों को छोड़कर बस स्टैंड से सवारियों को ले जा रही 108 एम्बुलेंस, वीडियो आया सामने

 

सागर में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद और मरीजों की सेवा के लिए चलने वाली 108 एम्बुलेंस के दुरुपयोग का मामला सामने आया है, 108 एंबुलेंस के दुरुपयोग का बुधवार को एक वीडियो सामने आया। यहां सरकारी 108 एम्बुलेंस सेवा, जो दुर्घटना पीड़ितों और गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता पहुंचाने के लिए संचालित की जाती है, अब अनाधिकृत रूप से यात्री परिवहन के काम में लगाई जा रही है। बुधवार की सुबह करीब 5 बजे 108 एम्बुलेंस क्रमांक सीजी 04 एनजेड 1210 सहित एक अन्य एम्बुलेंस सागर के मुख्य बस स्टैंड पर खड़ी थी। एम्बुलेंस चालक बस स्टैंड पर पहुंचकर यात्रियों को बुला रहे थे। वीडियो में सवारी बैठाते भी दिखाई दे रहे हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह एम्बुलेंस जिले के आसपास के क्षेत्रों से मरीजों को लेकर जिला अस्पताल या बीएमसी आती है, मरीजों को छोड़कर वापस जाते समय सुबह के समय बस स्टैंड आ जाती है। एम्बुलेंस चालक सुबह के समय जब शहर में ज्यादातर लोग सो रहे होते हैं, तो बस स्टैंड पर वाहन खड़ा करके यात्रियों को बिठाते हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन सुबह 4.30 से 5.30 बजे के बीच 108 एम्बुलेंस बस स्टैंड के पास पहुंचती है। चालक जोर-जोर से आवाज लगाकर यात्रियों को बुलाते हैं और उन्हें अपने रूट के अनुसार विभिन्न स्थानों पर छोड़ देते हैं। यदि एम्बुलेंस के रूट पर कोई सवारी मिल जाती है, तो उसे तुरंत बैठा लिया जाता है। सवारियों को ढोते हुए एम्बुलेंस चालक कैमरे में कैद हुआ


108 के मैनेजर कृष्ण कुमार का कहना है कि मामले की जांच करेगें, जीपीएस के माध्यम से उक्त एम्बुलेंस की लोकेशन निकाली जाएगी। यदि चालक दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई करेंगें।


By - sagar tv news
20-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.