Sagar - बेमौसम बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को नुकसान जाने आगे कैसा रहेगा मौसम | SAGAR TV NEWS |

 

सागर में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला, जिसने किसानों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि भारी ओलावृष्टि से कई गांव में गेहूं की फसल चौपट होने की खबरें सामने आ रही हैं
जिले के बंडा शाहगढ़ और बीना खुरई ब्लॉक के लगभग एक दर्जन गांवों में ओले गिरने से फसलों को नुकसान होना बताया जा रहा है इसमें सबसे ज्यादा क्षति शाहगढ़ में आने वाले दलपतपुर क्षेत्र के कुछ गांव में हुई है वही मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बेहद खतरनाक बताए हैं, सागर में मौसम अधिकारी विवेक छलोत्रे ने बताया कि अगली 24 घंटे में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं, गरज चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं पर ओले पड़ने की संभावना है उत्तरी सागर में इसका सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा, मौसम विभाग सागर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है वही दतिया भिंड मंडला बालाघाट टीकमगढ़ निवाड़ी के लिए हाई अलर्ट है, शुक्रवार को सागर के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट के साथ 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है जबकि एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री अधिकतम और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था


बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ की एक ट्रक लाइन उत्तरी पाकिस्तान से दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश तक होकर गुजर रही है जिसका असर बिगड़े हुए मौसम के रूप में देखने को मिल रहा है वहीं इसके अलावा एक नया सिस्टम 22 मार्च से और एक सिस्टम 26 मार्च से बनने का अनुमान लगाया गया है


By - sagar tv news
20-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.