सुशांत के बर्थडे पर कंगना ने एक के बाद एक किये कई ट्वीट जमकर भड़की

 

 

सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन  के मौके पर बॉलीवुड की ‘पंगा क्वीन’ कंगना रनौत  ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए और बॉलीवुड इंडस्‍ट्री के कद्दावर लोगों पर निशाना साधते हुए उन पर सुशांत को बैन करने का आरोप लगाया. आपको बता दें कि सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे.कंगना ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और इस बात पर अफसोस जताया कि जब सुशांत को मदद की दरकार थी तब वो वहां नहीं थीं. कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा, "कंगना रनौत  में अपने पहले ट्वीट में सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीरों के साथ लिखा- प्रिय सुशांत, मूवी माफिया ने तुमको तंग किया और तुमको परेशान किया, सोशल मीडिया पर कई बार आपने मदद की गुहार लगाई और मुझे अफसोस है कि मैं कुछ नहीं कर सकी. काश, मैं यह न मानूं कि आप अपने दम पर माफिया यातना को संभालने के लिए काफी मजबूत हैं. मैं चाहती हूं… हैप्पी बर्थडे डियर वन

एक्ट्रेस ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा- कभी नहीं भूलना चाहिए कि सुशांत ने मौत से पहले अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्म माफिया उन्हें फिल्म उद्योग से बाहर करने की कोशिश कर रहे हैं और अपनी फिल्म को सफल बनाने के लिए अपने फॉलोवर्स से मदद मांगी. उन्होंने अपने साक्षात्कारों में भाई-भतीजावाद की शिकायत की. उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को फ्लॉप घोषित किया गया था.


अपने आखिरी ट्वीट में लिखा की- ‘हर चीज से ऊपर उठकर सुशांत का दिन जीवन के जश्न के रूप में सेलिब्रेट कीजिए, किसी को ये मत बताने दीजिए कि आप अच्छो नहीं हैं, खुद से ज्यादा किसी का भरोसा नहीं कीजिए, उन लोगों को छोड़ दीजिए जो कहें कि ड्रग्स ही एक मात्र उपाय है और वह आपको मानसिक और आर्थिक रूप से चूस डालें’. #SushantDay मनाएं.

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत ये ट्वीट काफी वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस प्रतिक्रिया को पसंद नहीं कर रहे हैं. लोगों का मानना है कि आज जश्न के मौके पर ये निगेटिव बातें नहीं होनी चाहिए थीं. वहीं, कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो इन ट्वीट्स को पसंद रहे हैं.

 

By - sagar tv news
21-Jan-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.