मुआवजा दिलाने के नाम पर वसूले जा रहे थे लाखों, रिश्वतखोर पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

 

मध्यप्रदेश के छतरपुर में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कलेक्ट्रेट परिसर के पास उस वक्त हुई, जब आरोपी एक आदिवासी महिला से 50 हजार रुपए की रिश्वत ले रहा था। जानकारी के अनुसार, मामला केन-बेतवा लिंक परियोजना से जुड़े विस्थापन मुआवजे का है। आरोप है कि पटवारी राहुल अग्रवाल ने मुआवजा दिलाने के एवज में महिला से कुल 1 लाख 60 हजार रुपए की मांग की थी। इसमें से वह पहले ही 40 हजार रुपए ले चुका था और शेष राशि लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

 

 

 

पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस सागर से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार को कलेक्ट्रेट के पास आरोपी को 50 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान पटवारी ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन लोकायुक्त टीम की मुस्तैदी के आगे उसकी एक नहीं चली और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के समय आरोपी ने रिश्वत लेने से इंकार किया और अधिकारियों से बहस भी की, लेकिन टीम के पास पुख्ता सबूत होने के कारण उसे हिरासत में ले लिया गया।

 

 

 

लोकायुक्त अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना एक बार फिर सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोलती है, जहां आम लोगों को अपने ही अधिकार पाने के लिए रिश्वत देने को मजबूर किया जाता है। हालांकि लोकायुक्त की इस कार्रवाई से यह संदेश जरूर गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती जारी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस पूरे प्रकरण में अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल तो नहीं हैं।


By - sagar tv news
21-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.