सागर में 20 लाख का राजश्री गुटखा जब्त, बिना GST बिल के पकड़ी खेप, सिंडिकेट पर शिकंजा कसने की तैयारी

 

सागर जिले में गुटखा कारोबार और टैक्स चोरी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एक बड़ी सफलता सामने आई है। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने सुर्खी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया है, जिससे करीब 20 लाख रुपये कीमत का राजश्री गुटखा बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, जब्त किया गया वाहन बिना वैध जीएसटी बिल के गुटखा परिवहन कर रहा था। प्रारंभिक जांच में दस्तावेजों की कमी सामने आने के बाद पुलिस ने पूरी खेप को कब्जे में ले लिया। अब जब्त माल के पैकेटों की गिनती और दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। चूंकि मामला कर चोरी से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसे आगे की जांच के लिए स्टेट टैक्स यानी जीएसटी विभाग को सौंप दिया गया है।

 

अधिकारियों का मानना है कि यह सिर्फ एक छोटी कड़ी है और इसके पीछे एक बड़ा गुटखा सिंडिकेट सक्रिय हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, सागर जिले में गुटखा का अवैध कारोबार संगठित नेटवर्क के रूप में चल रहा है, जिसमें कंपनी स्तर से लेकर थोक और फुटकर विक्रेताओं तक बिलिंग में हेराफेरी की जा रही है। इस तरह के अवैध कारोबार से सरकार को हर महीने लाखों-करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। बता दें कि 1 फरवरी 2026 से केंद्र सरकार ने गुटखा और पान मसाला पर टैक्स व्यवस्था में बदलाव किया है। वर्तमान में इस पर 40 प्रतिशत जीएसटी लागू है, जिसमें केंद्र और राज्य दोनों का बराबर हिस्सा होता है। इसके अलावा उत्पादन इकाइयों पर सेस और उत्पाद शुल्क भी लागू किया जाता है।

 

नई व्यवस्था के तहत अब टैक्स की गणना पैकेट के खुदरा मूल्य यानी RSP के आधार पर की जा रही है। ऐसे में बिना बिल के बिक्री से सरकार को जीएसटी, इनपुट टैक्स क्रेडिट और उत्पादन से जुड़े टैक्स में बड़ा नुकसान होता है। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि जांच को आगे बढ़ाते हुए पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 


By - sagar tv news
21-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.