सागर- शाहगढ़ में धर्मकांटे की जांच, 1 टन लोहे के बांटों से हुआ वेरिफिकेशन, 60 टन कांटा मिला सही

 

सागर जिले के शाहगढ़ में नापतौल विभाग ने धर्मकांटे की सटीकता को लेकर बड़ी जांच कार्रवाई की है। एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को गुप्ता धर्मकांटे पर निरीक्षण किया गया, जिसमें लोहे के भारी बांटों से तौल की जांच की गई। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में धर्मकांटे की कार्यप्रणाली को लेकर खबर सामने आने के बाद एसडीएम नवीन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नापतौल विभाग को जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद निरीक्षक जगदीश गौडिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान नियमों के अनुसार एक टन लोहे के बांटों की व्यवस्था की गई, जो गुप्ता धर्मकांटे के संचालक संदीप गुप्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए। इन बांटों की मदद से 60 टन क्षमता वाले धर्मकांटे की सटीकता को परखा गया। निरीक्षण के दौरान विभाग ने निर्धारित मानकों के अनुसार तौल प्रक्रिया को पूरा किया। जांच में पाया गया कि 60 टन का धर्मकांटा पूरी तरह सही तरीके से काम कर रहा है और तौल में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई।

निरीक्षक जगदीश गौडिया ने बताया कि यह जांच पूरी तरह नियमानुसार की गई है और फिलहाल संबंधित धर्मकांटे में कोई खामी नहीं पाई गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की जांच जारी रहेगी, ताकि व्यापार में पारदर्शिता बनी रहे और किसानों व व्यापारियों को सही तौल मिल सके। हालांकि सूत्रों के अनुसार शाहगढ़ क्षेत्र में कुल चार धर्मकांटे संचालित हैं, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि अन्य धर्मकांटों की जांच कब और क्यों नहीं की गई। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर चर्चा है कि सभी धर्मकांटों की समान रूप से जांच होनी चाहिए। फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संदेश गया है कि किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के तहत सख्त निगरानी जारी रहेगी।


By - sagar tv news
21-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.