बुलडोजर एक्शन 2 एकड़ सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण, 50 परिवार बेघर

 

मध्यप्रदेश के रीवा के नीम चौराहा इलाके में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रशासन भारी पुलिस बल और मशीनरी के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचा। करीब 2 एकड़ शासकीय जमीन पर बने दर्जनों मकानों को बुलडोजर से ढहाने की कार्रवाई शुरू की गई। पूरा मामला नगर निगम वार्ड क्रमांक 8 के नीम चौराहा क्षेत्र का है, जहां शासकीय मदिरा भंडार गृह के आसपास लगभग 2 एकड़ जमीन पर वर्षों से अतिक्रमण किया गया था। बताया जा रहा है कि यह जमीन दशकों पहले लेदर फैक्ट्री के लिए आवंटित की गई थी, लेकिन समय के साथ यहां करीब 50 परिवारों ने कब्जा कर लिया। नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला के मुताबिक, वोदा बाग की आराजी क्रमांक 866 और 868 राजस्व रिकॉर्ड में शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है। इस जमीन को खाली कराने के लिए रामानुज पांडे द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रशासन को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।

कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए और मकान खाली करने के लिए समय भी दिया, लेकिन तय समय सीमा के बाद भी जमीन खाली नहीं की गई। इसके बाद आज प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि इस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों में आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे पीढ़ियों से यहां रह रहे थे और उन्हें पर्याप्त समय या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई। खासकर नवरात्रि के समय इस कार्रवाई से महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर, रीवा में प्रशासन की इस कार्रवाई ने एक बार फिर अतिक्रमण और पुनर्वास के मुद्दे को गरमा दिया है। अब सवाल यह है कि क्या प्रभावित परिवारों को राहत मिलेगी या नहीं।


By - sagar tv news
21-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.