Sagar- डॉक्टर पत्नी कार में जिंदा जली, पति ने जो कहानी सुनाई, पुलिस को भी उस पर यकीन नहीं !

 

सागर दमोह रोड पर स्थित चना टोरिया टोल टैक्स के पास शनिवार सुबह हुए हादसे ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है टोल टैक्स के पास एक 35 वर्षीय महिला फोर व्हीलर में जिंदा जल गई जबकि इसी फोर व्हीलर में सवार उसका पति और दो अन्य लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं उनके द्वारा इस घटना को लेकर पुलिस को जो कहानी सुनाई गई वह भी संदिग्ध लग रही और उसमें कई तरह की प्रश्न चिन्ह खड़े हो रहे जिसकी चलते पुलिस ने इस फोर व्हीलर में सवार तीनों लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है,

 


बता दें कि गढ़ाकोटा निवासी नीलेश पटेल ने सुबह करीब 4:00 बजे 112 डायल पर फोन लगाकर हादसा होने की सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची तो यहां पर फोर व्हीलर मैं आग भड़की हुई थी और इसके अंदर एक महिला जल रही थी उसके पति और दो अन्य लोग सड़क पर खड़े थे इसके साथ मौके पर पास में जो ढाबा है वहां पर कुछ लोग थे वह भी इस आग को देखकर पास में आ गए थे देखते ही देखते इस फोर व्हीलर के साथ महिला भी जलकर खाक हो गई और कोई कुछ नहीं कर पाया, कुछ देर में पुलिस वहां पहुंची तब तक फायर ब्रिगेड भी पहुंच चुकी थी जिसने कड़ी मशक्कत के बाद फोर व्हीलर में लगी आग को बुझाया इधर महिला के मायके पक्ष के लोग आ गए थे, जिसकी वजह से दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनते देख पुलिस नीलेश पटेल और उसके साथियों को थाने ले गई इधर तब तक सुबह हो चुकी थी और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची महिला सीमा कर्मी के परिजनों ने इसमें साजिश होने की आशंका जाहिर की, फिलहाल पुलिस इस मामले में इन बिंदुओं पर जांच कर रही है कि इसमें आग लगी है या लगाई गई है और उन्हें शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है.

 


बता दे की नीलेश पटेल गढ़ाकोटा से कुछ दूरी पर स्थित सिमरिया गांव की रहने वाले हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से गढ़ाकोटा में ही मकान लेकर रह रहे थे उनकी 12 साल पहले सीमा कुर्मी से शादी हुई थी जिसमें उनके तीन बच्चे हैं दो बेटे और एक बेटी हैं.

नीलेश के अनुसार, उनकी पत्नी सीमा को रात में अचानक सीने में दर्द उठा था, और वह अपने क्लीनिक स्टाफ के दो लोगों के साथ पत्नी को लेकर सागर की तरफ रवाना हुए। जहां चना टोरिया और सनोदा टोल प्लाजा के बीच अचानक एक ट्रक ने उन्हें कट मार दिया, जिसकी वजह से हादसा हुआ और अचानक उनकी फोर व्हीलर में आग लग गई। नीलेश और उसके दो सहयोगी जैसे-तैसे करके कार से बाहर निकल आए, लेकिन वह अपनी पत्नी को नहीं निकाल सके। आग लगने के दौरान वह चीखती रही, चिल्लाती रही, तड़पती रही, लेकिन वे देखने के सिवाय कुछ नहीं कर सके। इधर, उन्होंने मायके पक्ष में पहले सीमा की तबीयत बिगड़ने की सूचना दी, जिससे उनके परिजन भी सागर के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन कुछ देर में नीलेश ने बताया कि उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है।

 

एडिशनल एसपी लोकेश कुमार ने बताया की सुबह-सुबह पुलिस को इस घटना की सूचना मिली थी मौके पर जाकर देखा तो फोर व्हीलर से महिला की डेड बॉडी मिली जिसका पोस्टमार्टम करवाया है और इसमें शुरुआती चीजे डाउटफुल लगी है जिन पर जांच की जा रही है


By - sagar tv news
21-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.