तेज रफ़्तार बाइक पुलिया से नीचे जा गिरी, और एक साथ चार युवकों की चली गई जान

 

एक ही बाइक पर सवार 4 युवक भीषण हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना दुखद हुआ की चारों को बचने का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही जान चली गयी। बताया जा रहा है की तेज रफ़्तार मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी बाइक पर सवार सभी 4 युवकों ने दम तोड़ दिया। घटना मंडला जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव के पास हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

 

 

 

मिली जानकारी के मुताबिक चारों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान भैंसवाही के पास बाइक अचानक संतुलन खो बैठी और पुलिया से नीचे गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और चारों की घटनास्थल पर ही जान चली गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी डेड बॉडी को कब्जे में लेकर बीजाडांडी अस्पताल पहुंचाया। जहां पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी गई।

 

 

 

 

मृतकों में इनमें प्रमोद नरेती निवासी रमतिला गांव और संत लाल उइके निवासी बस्तरी गांव शामिल हैं। जिनकी शिनाख्त की गयी थी। खबर लिखे जान तक अन्य दो की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
बीजाडांडी थाना प्रभारी अनिता कुडापे के मुताबिक शुरूआती जांच में तेज रफ़्तार हादसे की वजह बताई जा रही है। जांच की जा रही है।------


By - sagar tv news
22-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.