टोल टैक्स पर फिर गुंडागर्दी, टोल कर्मचारी को लाठी डंडों से पीटा, CCTV आया सामने

 

टोल प्लाजा पर उस समय हड़कंप मच गया। जब टोल टैक्स को लेकर वाहन चालकों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गयी। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया की मारपीट होने लगी। इस घटना में टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ यह नज़ारा एमपी के सिवनी जिले से सामने आया। जहां जबलपुर रोड स्थित मड़ई टोलगेट पर मारपीट की घटना हो गयी। आरोप है की सिख समुदाय के लोगों ने कर्मचारी मुनेश बघेल के साथ जमकर मारपीट कर दी। और तलवारें भी लहराई। यह पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

 

 

 

बताया जा रहा है की टोल नाके पर वाहन चालकों और कर्मचारियों के बीच टोल राशि को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया। जहां सिख समुदाय से जुड़े कुछ लोग मौके पर पहुंचे और टोल कर्मचारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा तलवारें भी लहराए जाने के आरोप हैं। जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद अन्य कर्मचारी और लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे।

 

 

 

 

मारपीट में घायल मुनेश बघेल को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया गया। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह विवाद के बाद कुछ लोग एकजुट होकर कर्मचारी पर हमला कर रहे हैं। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। सूचना मिलने के बाद लखनादौन पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। दोषियों पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।------


By - sagar tv news
22-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.