Sagar-20 दिन में उखड़ गई नई सड़क, लाखों डकार गए ठेकेदार!, लोग बोले जीवन में पहली देखी ऐसी सड़क

 

सागर के सिविल लाइन वार्ड के गोपालगंज इलाके में बनी नई सड़क अब भ्रष्टाचार, घटिया निर्माण और अधिकारियों की लापरवाही की जीती-जागती मिसाल बन चुकी है। महज 20 दिन पहले बनी यह सड़क अब उखड़ने लगी है, गड्ढों में तब्दील हो रही है और उड़ती धूल ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है,

करीब 7 लाख रुपये खर्च कर बनाई गई यह सड़क अब सवालों के घेरे में है। स्थानीय लोगों का साफ आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर जनता के टैक्स के पैसे की खुली लूट की गई है। हालत इतनी खराब है कि सड़क को हाथ लगाने पर ही रेत ऊपर आ जाती है—मानो सड़क नहीं, रेत का ढेर बिछा दिया गया हो।

 

 

लोगों का कहना है कि इससे बेहतर तो 10 साल पुरानी सड़क थी, जो आज तक टिकी रही, लेकिन यह नई सड़क 15-20 दिन भी नहीं झेल पाई। शांति होटल से लेकर डॉ रश्मि शुक्ला की अस्पताल तक बनी इस सड़क का निर्माण मारुति नंदन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने किया था, जो अब सवालों के घेरे में है।

स्थानीय निवासी राकेश सोनी का गुस्सा साफ झलकता है। उनका कहना है कि नगर निगम शहरभर में सड़कें बना रहा है, लेकिन इतनी घटिया सड़क उन्होंने जिंदगी में पहली बार देखी है। धूल इतनी ज्यादा उड़ रही है कि घरों में बैठना मुश्किल हो गया है, बुजुर्ग और बच्चे सांस लेने में परेशान हैं

वहीं मोहम्मद अनवर बताते हैं कि दुकानों में धूल भर रही है, जिससे कामकाज चौपट हो रहा है। गीता साहू का कहना है कि यहां सड़क की जरूरत ही नहीं थी, फिर भी जबरन बनाकर जनता के पैसों की बर्बादी की गई। अगर यही पैसा किसी जरूरी सड़क पर लगाया जाता, तो लोगों को राहत मिलती।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या निर्माण के दौरान अधिकारियों ने आंखें बंद कर रखी थीं? क्या गुणवत्ता की कोई जांच नहीं हुई? या फिर सब कुछ मिलीभगत से हुआ?

वार्ड पार्षद रौशनी वसीम खान ने भी माना कि सड़क निर्माण में खामियां हैं। उन्होंने बताया कि 130 मीटर सड़क का निर्माण मारुति नंदन कंस्ट्रक्शन के नमन चौबे द्वारा कराया गया है और लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर डामर सड़क बनाने की मांग की है।

लेकिन सवाल अब भी वही है—क्या कार्रवाई होगी? या फिर यह मामला भी बाकी घोटालों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा?

फिलहाल, जनता जवाब मांग रही है—
आखिर कब तक उनके टैक्स के पैसों से ठेकेदारों की तिजोरी भर्ती रहेगी


By - sagar tv news
22-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.