गरीबों के हक़ पर डाका,हितग्राहियों के नाम पर 24 लाख का राशन डकार गया प्रबंधक ! | SAGAR TV NEWS |

 

गरीबों के हक पर डाका डालने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां लाखों रूपये का घोटाला किया गया। रिकॉर्ड में तो यह बताया गया की गरीबों को राशन दिया गया। लेकिन उन्हें अनाज मिला ही नहीं। मामला उजागर होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला उमरिया जिले के पाली से सामने आया। जहां सरकारी राशन दुकान के प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगे हैं की उन्होंने हितग्राहियों के नाम पर बड़ा घोटाला करते हुए तकरीबन 24 लाख रुपये कीमत के राशन का गबन किया है। उमरिया जिले के पाली जनपद के कुशमहा खुर्द के राशन दुकान प्रबंधक गुलाब चंद नापित पर आरोप है की उन्होंने हितग्राहियों के अंगूठे लगवाकर करीब 24 लाख रुपये का अनाज गबन किया। खाद्य विभाग की शिकायत पर पाली थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

 

 

बताया जा रहा है की राशन लेने आए गरीब हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर रिकॉर्ड में वितरण दिखा दिया। लेकिन हकीकत में उन्हें अनाज ही नहीं दिया गया। कई महीनों तक यह खेल चलता रहा। सैकड़ों जरूरतमंद परिवार अपने हक से वंचित रह गए। ग्रामीणों को संदेह होने पर उन्होंने इस बात की शिकायत की, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने तत्काल जांच शुरू की और प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई।

 

 

बताया गया की पाली थाना पुलिस ने आरोपी गुलाब चंद के खिलाफ कई धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ग्रामीणों का कहना है कि इस घोटाले ने उनकी जिंदगी को प्रभावित किया है। क्योंकि वे पूरी तरह सरकारी राशन पर निर्भर हैं। कई परिवारों को महीनों तक अनाज नहीं मिला। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 


By - sagar tv news
22-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.