Sagar - कार में जिंदा जली पत्नी, अलग-अलग बयान देकर पुलिस को गुमराह कर रहा डॉक्टर
सागर जिले के शनिवार को फोर व्हीलर में आग लगने से डॉक्टर की पत्नी जिंदा जल गई जबकि उसमें पति सहित तीन लोग का बाल बांका भी नहीं हुआ इस हादसा या हत्या वाली घटना का पुलिस पिछले 40 घंटों से इन्वेस्टिगेशन कर रही है और रविवार की शाम पुलिस महिला सीमा कुर्मी के पति डॉ नीलेश को उसके गढ़ाकोटा स्थित मकान पर सीन रीक्रिएट करने के लिए लेकर गई थी नीलेश पटेल अपने परिवार के साथ यहां पिछले 8-10 साल से रह रहा है गढ़ाकोटा में नीलेश का मकान जगदीश वार्ड में स्थित है निलेश का परिवार मूल रूप से गढ़ाकोटा के ही पास स्थित सिमरिया गांव का रहने वाला है
उसकी करीब 12 साल पहले जूना निवासी राधा चरण कुर्मी की बेटी सीमा से शादी हुई थी इनके दो बेटे और एक बेटी थी जिंदगी में सब कुछ सही चल रहा था लेकिन आरोप है कि नहीं नीलेश की जिंदगी में किसी दूसरी महिला की एंट्री हो गई इसके बाद निलेश ने घर पर रहना कम कर दिया था वह रात में दो-दो बजे आने लगा था उसे समय भी किसी से फोन पर बात करता रहता था एक साल पहले जब सीमा को इसकी भनक लगी और एक बार बात करते हुए पकड़ लिया तो उसने फोन तोड़कर सीमा के साथ मारपीट की और गला दबाने की कोशिश की थी तब से ही इनके बीच अनबन थीं और इसके बाद सीमा को शनिवार की सुबह अस्पताल ले जाते समय जो हादसा हुआ है वह पूरी तरह से संदिग्ध लग रहा है क्योंकि निलेश ने पुलिस को जो कहानी सुनाई है उसे पर भरोसा नहीं किया जा सकता है स्पॉट भी ऐसी जगह पर है
जहां सीसीटीवी की पहुंच नहीं हैं घटना के बाद जो ढाबा पास में था वहां के लोगों ने पूछताछ में बताया है कि फोर व्हीलर में आग भभक रही थी और उसके आसपास कोई दिखाई नहीं दे रहा था जबकि डॉक्टर पति और उसकी मित्रों का यह कहना है कि उन्होंने आग लगने के बाद खुद को उसे निकल कर जान बचाई थी