लुटेरी दुल्हन का खेल ! 2 लाख लेकर हुई शादी, 20 दिन बाद जेवर समेटकर फरार और फिर

 

एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के नाम पर ठगी का बड़ा खेल उजागर हुआ है। यहां एक ‘लुटेरी दुल्हन’ ने शादी के महज 20 दिन बाद ही अपने पति और परिवार को चकमा देकर लाखों के जेवर लेकर फरार हो गई। मामला एमपी के सागर संभाग के टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र का है, जहां वार्ड नंबर-1 निवासी पुरुषोत्तम जायसवाल की शादी सासाराम की रहने वाली संध्या कुमारी से कराई गई थी। यह शादी एक बिचौलिए के जरिए तय हुई थी, जिसके लिए पीड़ित परिवार ने करीब 2 लाख रुपए भी दिए थे। परिवार को उम्मीद थी कि अब घर में खुशियां आएंगी, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन टिक नहीं सकी।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि शादी के बाद दुल्हन करीब 20 दिनों तक ससुराल में सामान्य तरीके से रही और किसी को कोई शक नहीं हुआ। लेकिन बीती रात उसने ऐसा खेल खेला, जिसने पूरे परिवार को हैरान कर दिया। दुल्हन ने टॉयलेट जाने का बहाना बनाया और घर से बाहर निकली, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। जब काफी देर तक वह नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। जांच करने पर पता चला कि वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई है।

 

 

 

 

घटना के बाद परिवार के होश उड़ गए और तुरंत पलेरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी दुल्हन की तलाश की जा रही है। साथ ही उस बिचौलिए को भी खोजा जा रहा है, जिसने यह शादी कराई थी। बताया जा रहा है कि जिले में इस तरह के ‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ये गिरोह उन लोगों को निशाना बनाते हैं, जो जल्द शादी के लालच में बिना पूरी जांच-पड़ताल के रिश्ते तय कर लेते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और उम्मीद है कि जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।


By - sagar tv news
23-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.