महुआ बीनने जंगल पहुंचे व्यक्ति को ज़िंदा खा गया बाघ,फिर पेड़ के नीचे बैठा रहा,आधा शरीर वहीं पड़ा था
एक व्यक्ति महुआ बीनने के लिए जंगल में गया हुआ था। जिसका बाघ ने शिकार कर लिया और उसके शरीर का आधा हिस्सा खा गया। जब व्यक्ति वापस अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसकी डेड बॉडी बेहद बुरे हाल में मिली। हैरान कर देने वाली यह घटना बालाघाट जिले के लालबर्रा से सामने आई है। जहां बाघ के हमले में एक शख्स की जान चली गयी। यह पूरा मामला लालबर्रा के 426 अंतरा बीट के जंगल का बताया जा रहा है की व्यक्ति महुआ चुनने गया हुआ था, तभी बाघ ने उस पर अचानक से हमला कर दिया। 48 साल के मृतक की पहचान अशोक उइके के रूप में की गयी है जो ग्राम अंखीवाड़ा सिवनी का रहने वाला था। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बॉडी को अस्पताल भेजकर जांच शुरू की।
बताया जा रहा है की अशोक उइके हर रोज की सुबह-सुबह अंतरा के जंगल में महुआ बीनने अकेला गया था। लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। शाम हो जाने की वजह से परिजनों ने खोजबीन नहीं शुरू की। दूसरे दिन जंगल में देखने पहुंचे तो होश उड़ गए। महुआ के पेड़ के नीचे उसके शरीर का आधा हिस्सा पड़ा हुआ था। पास में ही टोकरी भी पड़ी हुई थी। पास में ही बाघ भी बैठा हुआ था। जिससे परिजन वहां से अपनी जान बचाकर भागे। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों और वन विभाग के अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी।
लालबर्रा वन परिक्षेत्र अधिकारी विजय कुमरे के मुताबिक अंआंखीवाड़ा का एक व्यक्ति अंतरा के जंगल में महुआ बीनने गया था। तभी उस पर बाघ ने हमला बोल दिया। परिजन को विभाग द्वारा 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।------