Sagar -पत्नी को घर से मारकर ले जा रहा था सागर, कार में जलाकर रची एक्सीडेंट की साजिश !

 

सागर-गढ़ाकोटा रोड पर एक चलती कार में आग लगने से हुई सीमा पटेल की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने चौंकानेवाला खुलासा किया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों और कड़ी पूछताछ के सामने टूटते हुए आरोपी पति डॉ. नीलेश पटेल ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, यह कोई हादसा नहीं बल्कि ठंडे दिमाग से अंजाम से सोचा समझा प्लांट मर्डर था, जिसे रोड एक्सीडेंट का रूप देने की नाकाम कोशिश की गई।

 

 

 

जांच में सामने आया है कि शुक्रवार को डॉ. नीलेश और उनकी पत्नी सीमा के बीच किसी बात को लेकर गहरा विवाद हुआ था। गुस्से में आकर नीलेश ने सीमा का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर के भीतर ही इस वारदात को अंजाम देने के बाद डॉक्टर के सामने सबसे बड़ी चुनौती लाश को ठिकाने लगाने की थी। इसके लिए उसने अपने क्लीनिक में काम करने वाले दो कर्मचारियों को भी इस घिनौनी साजिश में शामिल किया।

 

 

 


पड़ोसियों और सीसीटीवी फुटेज से मिले संकेतों के आधार पर पुलिस को पहले ही अंदेशा था कि सीमा को घर से जीवित अवस्था में बाहर नहीं ले जाया गया था। अब यह साफ हो गया है कि डॉ. नीलेश और उसके दो साथियों ने मिलकर सीमा के शव को कार में रखा। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से कार को गढ़ाकोटा रोड पर ले जाया गया, जहाँ उसे आग के हवाले कर दिया गया ताकि यह साबित किया जा सके कि कार में अचानक आग लगने से सीमा की जलकर मौत हो गई।

 

 

 

 


शुरुआत में डॉ. नीलेश पुलिस को गुमराह करता रहा। उसने अलग-अलग समय पर विरोधाभासी बयान दिए। पहले उसने फोन पर परिजनों को बताया कि सीमा को हार्ट अटैक आया है और वह उसे सागर ले जा रहा है। बाद में उसने कहानी बदली कि रास्ते में एक्सीडेंट हो गया और फिर अंत में कहा कि कार में अचानक आग लग गई। पुलिस को डॉ. नीलेश के मोबाइल से कुछ आपत्तिजनक फोटो और जानकारी भी मिली है, जो हत्या की वजहों की ओर इशारा कर रही है। सीमा के पिता राधाचरण पटेल ने पहले ही आरोप लगाया था कि उनके दामाद के किसी अन्य महिला से संबंध थे, जिसका विरोध करने पर उनकी बेटी की जान ली गई।

 

 

 

 


घटनास्थल पर कोई भी ज्वलनशील पदार्थ न मिलने और कार के जलने के पैटर्न ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों को चौंका दिया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कार को जलाने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया था या फिर तकनीकी रूप से शॉर्ट सर्किट पैदा कर आग लगाई गई थी। चूंकि सीमा का शरीर पूरी तरह जल चुका है, इसलिए मौत के सटीक कारणों और किसी जहरीले पदार्थ की मौजूदगी की जांच के लिए उसके बिसरा और लिवर के टिश्यू सुरक्षित रख लिए गए हैं। पुलिस ने डॉक्टर के घर को सील कर दिया है और डीवीआर को कब्जे में लेकर डेटा रिकवर किया जा रहा है। फिलहाल, आरोपी डॉक्टर और उसके सहयोगी पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले की बारीकी से जांच जारी है।


By - sagar tv news
23-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.