सागर के दो आरोपी शराब तस्करी में गिरफ्तार,डेढ़ लाख की शराब जप्त, दो की तलाश जारी

 

सागर जिले के दो युवकों को दमोह कोतवाली पुलिस ने कार से अवैध शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा है। जिनके पास से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की गयी है। जिसकी कीमत एक लाख 40 हजार रूपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है की दमोह कोतवाली पुलिस को एक बार फिर सफलता हाथ लगी है। जिसमें एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार द्वारा पुलिस अमले के साथ कार्यवाई को अंजाम दिया।

 

 

 

 

बताया गया की मुखबिर की सूचना पर कटनी-जबलपुर बायपास स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास दमोह से सागर जिले के दो आरोपियों से 360 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी है। जिसकी कीमत 1 लाख 40 हजार रूपये बताई जा रही है। इसके अलावा फोर व्हीलर को भी बरामद किया गया है। इस तरह पुलिस ने कुल 5 लाख 40 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों में गिरधारी कुर्मी, जो रहली थाना अंतर्गत कुड़ई गांव का रहने वाला है। वहीं चंद्रभान उर्फ चंदू विश्वकर्मा जो गढ़ाकोटा के आजाद वार्ड का निवासी है। इसके अलावा फरार आरोपियों में जितेंद्र सिंह राजपूत और गोविंद भायल बताए जा रहे हैं।

 

 

 


मामले में दमोह सीएसपी एच.आर पांडे ने बताया की आरोपियों से लिए गए कथनों के आधार पर पटेरा की सरकारी शराब दुकान के गद्दीदार जितेंद्र सिंह राजपूत और गोविंद भायल को प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। चारों के विरुद्ध कोतवाली में आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


By - sagar tv news
23-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.