Sagar- गांव की युवती से थे डॉ. के संबंध, पत्नी को लगाई आग, पुलिस जाँच में चौंकाने वाला खुलासा

 

सागर में डॉक्टर की पत्नी की कार में जलने से हुई मौत मामले में पुलिस ने डॉक्टर पति और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हर किसी को स्तब्ध करने वाली कहानी सामने आई है। आरोपी पति ने घर में पत्नी सीमा का गला घोंटा और गढ़ाकोटा से 50 किमी दूर चनाटोरिया पर लाकर पेट्रोल डालकर कार में जला दिया था। हत्या को आरोपियों ने हादसा बनाने की कोशिश की थी। लेकिन वारदात के दौरान मौके पर छोड़े साक्ष्यों से आरोपी पकड़ा गए।

 

 

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी डॉ. पति नीलेश कुर्मी (पटेल) वारदात की तारीख 20 मार्च को रात करीब 2 बजे घर पहुंचा। पत्नी ने देर रात घर आने का कारण पूछा तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा की आरोपी नीलेश ने पत्नी सीमा कुर्मी का गला घोंट दिया।

जिससे वह अचेत हो गई। सीमा कोई मूवमेंट नहीं कर रही थी। जिसे देख वह घबरा गया। उसने तत्काल मकान में किराए से रहने वाले रामकृष्ण और शुभम पटेल को बुलाया। उन्हें बताया कि तुम्हारी भाभी सीमा को हार्ट अटैक आया है। अस्पताल ले चलते है। दोनों की मदद से सीमा को कार में बैठाया। इसी दौरान घर में मौजूद बेटी जाग गई।

जिसे देख आरोपी ने कहा कि मां की तबीयत खराब है, उन्हें अस्पताल ले जा रहे हैं। इतना कहकर वह कार लेकर सागर की ओर निकल गया। इसी बीच रास्ते में उसने अपने ससुर और साले को फोन लगाकर सीमा की तबीयत खराब होने की बता बताई। रात करीब 4 बजे चनाटोरिया के पास पहुंचा। जहां सड़क किनारे कार लगाई और पत्नी सीमा के ऊपर पेट्रोल डाल दिया।

 

पेट्रोल डालकर माचिस की तीली जलाई और आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपी और उसके साथी सड़क किनारे आकर बैठ गए। वह सीमा को कार में जलते हुए देखता रहा।


पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी डॉ. नीलेश का अफेयर गढ़ाकोटा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती से चल रहा था। युवती क्लीनिक पर आती रहती थी। इसी दौरान उनकी जान-पहचान हुई थी। जिसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे थे। फोन पर बात करने और देर रात घर लौटने की बात को लेकर पत्नी सीमा को पति पर संदेह हुआ। दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगे। बताया जा रहा है कि पत्नी सीमा ने पति की फोटो युवती के साथ देख लिए थे। जिसके बाद से दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था। इन्हीं विवाद को लेकर आरोपी पति सीमा को रास्ते से हटाने की साजिश करने लगा। मौका मिलते ही उसने पत्नी की हत्या की और कार में जला दिया।

 

 

एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा ने बताया कि कार में आग लगने से हुई महिला की मौत के मामले में साक्ष्यों के आधार पर मृतका के डॉक्टर पति और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति ने ही पेट्रोल डालकर आग में पत्नी को जलाया था। पति के अवैध संबंधों को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। वारदात की रात भी विवाद हुआ था।

 

 


By - sagar tv news
23-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.