Sagar- बिजली ठेकेदारों की चेतावनी, मांगें नहीं मानी तो कर देंगे काम बंद !

 

सागर में बिजली सभी ठेकेदार एकजुट हुए और अपनी आवाज को बुलंद किया। ठेकेदारों ने एक रैली निकालते हुए अपनी मांगों को लेकर बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया। साथ ही मांगें न माने जाने पर उग्र आंदोलन की बात भी कही गयी। इस दौरान ठेकेदारों ने जमकर नारेबाजी भी की।

 

 

 


ठेकेदारों का कहना है की उन्हें कार्य के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिससे उन्हें न सिर्फ नुकसान होता है। बल्कि परेशानियां भी उठानी पड़ती हैं। सबसे बड़ी मुख्य समस्या किसानों के खेतों में रखे जाने वाले ट्रांसफार्मर को लेकर होती है। आरोप है की अधिकारीयों की लचर व्यवस्था के कारण ट्रांसफार्मर रखने में देरी होती है। जिससे किसानों को नुकसान होता है और ठेकदार भी परेशान होते हैं।

 

 

 

इसके अलावा बताया गया की ठेकदार नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के लिए आवेदन करते हैं तो किसानों से कहा जाता है की उन्हें अस्थाई कनेक्शन कटवाना पड़ेगा। उसके बाद ही स्थाई कनेक्शन दिया जाएगा। जो किसी भी तरह से उचित नहीं है। इसके साथ-साथ STC से सम्बंधित लंबित समस्याओं को लेकर भी अवगत कराया गया।

 

 

 

 

दरअसल इससे पहले सभी बिजली ठेकेदार मकरोनिया चौराहे के पास इकठ्ठा हुए और पैदल रैली निकालते हुए मुख्य कार्यालय पहुंचे। जहां मुख्य अभियंता (CE) के नाम अधीक्षण अभियंता (SE) चंद्ररेखा प्रभाकर को एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें ठेकेदारों ने अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा है। इस दौरान बताया गया की अधिकारीयों ने 15 दिनों का समय दिया है। अगर उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन के अलावा काम बंद कर देंगे। साथ ही ऊर्जा मंत्री समेत मुख्यमंत्री के समक्ष भी अपनी मांगें रखेंगे।------


By - sagar tv news
24-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.