Sagar- टक्कर के बाद चक्काजाम, बस में आग लगाने वाली थी भीड़, समय पर पहुंच गई पुलिस
सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसा हुआ। जहां चार बच्चों के सिर से उनके पिता का साया छिन गया। दरअसल एक तेज रफ़्तार बस ने बाइक सवार को पीछे तरफ से जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है की इसके बाद चालक बाइक सवार को तकरीबन 300 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे व्यक्ति की जान चली गयी। यह बस सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की बताई जा रही है। घटना खुरई देहात थाना क्षेत्र के रजवांस रोड स्थित गोलनी गांव के पास हुई। बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
वहीं घटना के बाद जमकर बवाल भी देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने बॉडी सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। और कार्यवाई किये जाने की मांग की गयी। आक्रोशित लोग बस में तोड़फोड़ और आग लगाने वाले थे। लेकिन पहले ही खुरई शहरी पुलिस पहुंच गई और समझाईश देकर बस को थाने में सुरक्षित रखवाया गया। पुलिस ने बस चालक बद्रीनारायण विश्वकर्मा को हिरासत में ले लिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
गौरतलब है की अरविंद अहिरवार निवासी गोलनी गांव जो फसल कटाई के लिए हार्वेस्टर की बात करने बाईक से धनोरा गांव जा रहे थे। गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज सागर की बस के चालक ने तेज और लापरवाही से बस चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बस का पीछा किया। भूतेश्वर रेल्वे गेट बंद होने से बस को रोक लिया गया। वहीं डेड बॉडी रखकर चक्काजाम भी किया गया था। और आर्थिक सहायता की मांग की गयी थी। जिस पर प्रशासन ने आश्वासन दिया था।------