सागर- रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर वन विभाग का छापा,कीमती सागौन की लकड़ी जप्त

 

सागर जिले के खुरई में एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी के घर पर अचानक वन विभाग की टीम कार्यवाई करने पहुंची। जिससे परिवार के लोग सकते में आ गए। सर्च वारंट के आधार पर टीम ने सर्चिंग शुरू की जहां एक बंद कमरे से बड़ी संख्या में सागौन की कीमती लकड़ी को जप्त किया गया। इस दौरान टीम को कार्यवाई करने से भी रोका गया। हालांकि इसके बाद भी कार्यवाई को अंजाम दिया गया। बताया गया की खुरई के सहोद्राबाई राय वार्ड में स्थित गुरुकुल स्कूल के पीछे रेलवे लाइन के किनारे रहने वाले रिटायर पुलिस अधिकारी के घर वन विभाग की टीम ने छापा मारा। जहां मौके से बड़ी मात्रा में अवैध रुप से रखी सागौन की लकड़ी जब्त की है। जिसकी कीमत 30 हजार रूपये बताई जा रही है।

दरअसल खुरई वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी की रेलवे लाइन के किनारे एक घर में बड़ी संख्या में सागौन की लकड़ी से काम किया जा रहा है। सूचना मिलते ही रेंजर चंद्रभूषण सिंह ठाकुर ने टीम का गठन कर मौके पर भेजा। जब टीम रिटायर पुलिस अधिकारी के घर पहुंची तो मौके पर वन विभाग को कार्रवाई करने से रोका गया। तब सच वारंट जारी कर घर की तलाशी ली गई। घर के सभी कमरों की जांच की गई। जब कहीं भी सागौन की लकड़ी नहीं मिली तो टीम को एक ताला बंद कमरे के अंदर सागौन की लकड़ी होने की शंका हुई। जब उन्होंने घर के कमरे का दरवाजा खोलने कहा तो परिवार के लोगों ने कहा कि यह कमरा किराए पर दिया हुआ है। जब वह आएंगे तब ही कमरे का ताला खुल सकेगा। लेकिन वन विभाग ने जब खिड़की से अंदर झांककर देखा तो कमरे में बड़ी मात्रा में सागौन की लकड़ी रखी हुई थी। इसके बाद कमरे का ताला खुलवाया गया और लकड़ी को जब्त किया। पूछताछ में सामने आया की विक्रम सिंह दोहरे द्वारा इस अवैध सागौन का काम किया जा रहा है। टीम ने वन अधिनियम के तहत कार्यवाई करते हुए विक्रम सिंह दोहरे पर मामला दर्ज किया। वहीं सागौन को जब्त कर सुरक्षित वन विभाग में रखवाया गया है।---


By - sagar tv news
24-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.