सागर- बाइक सवार ने ऐसी ट-क्कर मारी की राहगीर समेत खुद पहुंचा अस्पताल, फिर हुए रैफर
सागर जिले में दिनों दिन हो रहे हादसों की वजह से जहाँ एक तरफ लोगों की अपनी जान गंवानी पड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ कई लोग घायल भी हो रहे हैं। लेकिन हादसे कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। इनका ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी तरह का एक मामला सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र से भी सामने आया। जहां बाइक सवार ने राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को सागर रैफर किया गया। यह घटना खुरई के रजवांस रोड से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक उमाशंकर सोनी निवासी रजवांस रोड खुरई, जो खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले थे। जहां बाइक सवार जयराम अहिरवार निवासी दुगाहा कलां ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें राहगीर समेत बाइक सवार घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 112 मौके पर पहुंची। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों की हालत को देखते हुए घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।