सागर- युवक ने कॉपी में लिखा नोट, फिर ट्रेन के सामने आ गया, पिता बोले ये म-र्डर !

 

सागर जिले में एक युवक ने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर आखिरी पोस्ट किया जिसमें उसने लिखा की अलविदा जानू... बस इतना लिखकर उसने ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। इसके अलावा उसने 7 पेज का एक नोट भी छोड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घटना खुरई के भूतेश्वर रेलवे फाटक के पास से सामने आई है। जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खुरई शहरी थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। मृतक के चाचा ने कहा की यह उनके भतीजे की लिखावट नहीं है। वहीं पिता का आरोप है की उनके बेटे का मर्डर किया गया है।

बताया जा रहा है की खुरई शहरी थाना क्षेत्र के गेट नंबर 8 भूतेश्वर रेलवे गेट के पास धनौरा गांव निवासी गोलू रजक नाम के युवक ने भूतेश्वर रेल्वे गेट के पास ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी। घटना स्थल के पास से उसके द्वारा एक कॉपी में 7 पेजों में लिखा हुआ नोट रखा हुआ मिला है। सूचना मिलने के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची थी। गोलू ने नोट में लिखा है की किसी को परेशान नहीं किया जाए, वह खुद यह कदम उठा रहा है। घर के कर्ज, ट्रेक्टर की किश्त समेत अन्य चीजों का जिक्र किया है। लिखा है हम जा रहे हैं किसी को कोई परेशानी हो तो बुला लेना। चाचा से बहुत ज्यादा लगाव था चाचा को लव यू जान लिखा है। परिवार और दोस्तों को सॉरी लिखा है। एक तरफ चाचा ने कहा की ये उसके भतीजे की लिखावट नहीं है। तो पिता ने मर्डर का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।-


By - sagar tv news
24-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.