सागर- शमसान की जमीन पर दबंगों का कब्जा, नहीं हो पाता अंतिम संस्कार,वि-वाद की बनती है स्थिति !

 

शमसान की जमीन पर दबंगों ने अतिक्रमण करके रखा है। जब भी किसी का निधन होता है तो अंतिम संस्कार करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पुलिस की समझाइश के बाद कहीं अंतिम क्रियाएं हो सकी।
मामला कहीं और नहीं बल्कि सागर जिले के बीना क्षेत्र का है। जहां मगरधा ग्राम पंचायत के जेरुआ गांव में इस तरह के हालात हैं। जब लोग एक युवक का अंतिम संस्कार करने पहुंचे तो परेशानी उठानी पड़ी। आरोप है की मुक्तिधाम पहुंचे तो वहां सरकारी जगह पर अतिक्रमण करने वाला व्यक्ति विवाद करने लगा। खिमलासा पुलिस की काफी समझाइश के बाद अंतिम संस्कार हो सका।

 


बताया गया की जेरूआ गांव निवासी मनीष अहिरवार की किसी पदार्थ के खाने से इलाज के दौरान जान चली गई। पीएम के बाद उसकी डेड बॉडी गांव लाई गई। आरोप है की गांव के मुक्तिधाम पर कई सालों से गांव के लोग कब्जा किए हुए हैं। मुक्तिधाम न होने से ग्रामीणों को अपने परिजनों का अंतिम संस्कार अपने खेतों में करना पड़ रहा है। यह स्थिति कई सालों से बनी हुई है।

 


जब मनीष का अंतिम संस्कार करने परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण इकट्ठा हुए तो सबसे बड़ी परेशानी अंतिम संस्कार करने की हो रही थी। गांव के मुक्तिधाम की जमीन पर कुछ लोग फसल बोए हुए हैं। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। परिजन और ग्रामीण चक्काजाम करने की तैयारी कर रहे थे। सूचना के बाद खिमलासा पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी लोग इकट्ठे होकर मुक्तिधाम की जगह पर पहुंचे तो कब्जा करने वाले लोग विवाद करने लगे। यहां तक कि कब्जा करने वाला व्यक्ति मौके पर अपनी जान देने की कोशिश करने लगा। खिमलासा पुलिस ने तत्काल उसे रोक लिया और काफी समझाइश के बाद अंतिम संस्कार हो सका।

 

 


By - sagar tv news
24-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.