सागर- घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, चोर आया और दिनदहाड़े उड़ा ले गया बाइक

 

सागर जिले के बीना में एक शख्स अपने घर पहुंचा। उसने अपनी बाइक को घर के बाहर ही खड़ा कर दिया। लेकिन जब वह कुछ ही देर बाद लौटकर आया तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि मोटर साइकिल वहां पर नहीं थी। जिसकी आसपास तलाश की गयी। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद जब सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे गए तो उसमें अज्ञात चोर नज़र आया। जों बड़ी ही आसानी से बाइक को घर के बाहर से चुराकर ले गया।
दिनदहाड़े हुई इस घटना ने लोगों को हैरान करके रख दिया। बताया गया की बीना के शास्त्री वार्ड स्थित पानी की टंकी के पास मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। बाइक को ले जाते हुए एक चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हैं। पीड़ित ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की है।

लोकेश सिंह राजपूत निवासी शास्त्री वार्ड से मिली जानकारी के मुताबिक वह अपने घर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक क्रमांक एमपी 15 एम व्ही 8751 घर के बाहर खड़ी कर दी। जब वह कुछ समय बाद घर से बाहर निकले तो उनकी बाइक वहां नहीं मिली। आसपास जाकर बाइक की तलाश भी की तो कहीं नहीं मिली। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत की है। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना ने पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। वहीं चोरी की घटना ने लोगों को सतर्क भी कर दिया है।
बताया जा रहा है की बाइक चोर आसानी से बाइक को लेकर गली से निकल गया। जो घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

गौरतलब है की शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बीते महीने 6 फरवरी को शहर के महावीर चौक के पास से भाजपा नेता की दिनदहाड़े बाइक चोरी हो गई थी।--


By - sagar tv news
24-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.