सागर- 31 मार्च तक जमा कर दें सभी तरह के टैक्स, नहीं तो दोगुनी हो जाएगी राशि

 

सागर में जिन भी लोगों ने अब तक अपने अपने बकाया टैक्सों को नहीं भरा है। उनके लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि 31 मार्च के बाद बकाया राशि का दोगुना हो जाएगा। यानी लोगों को 31 मार्च के बाद दोगुना टैक्स भरना पड़ेगा। नगर निगम द्वारा लगातार इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है की जल कर, संपत्ति कर, कचरा गाड़ी कर समेत अन्य जितने भी टैक्स बकाया हैं। उन्हें समय पर जमा करें। जिन लोगों ने टैक्स की राशि को अभी तक जमा नहीं किया है। ऐसे लोगों को हिदायत दी जा रही है साथ ही कार्यवाई भी की जा रही है। बताया गया की अब सिर्फ 6 दिन बाकी बचे हुए हैं। इसलिए लोगों से ज्यादा से ज्यादा राशि जमा करने की बात कही जा रही है। अवकाश वाले दिनों में भी काउंटर खोले जा रहे हैं। ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों के लिए होगी जिन्होंने कई सालों से टैक्स नहीं भरा है। क्योंकि टैक्स की राशि दोगुनी होने से उन पर भार पड़ेगा।
हालांकि इसका असर भी देखने को मिल रहा है। जहां बड़ी संख्या में बकायादार हर रोज नगर निगम पहुंच रहे हैं और बकाया टैक्स जमा कर रहे हैं।

वहीं इसको लेकर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री का कहना है की जल कर, संपत्ति कर समेत जितने भी कर हैं उन्हें समय से जमा करा दें। क्योंकि शासन के नए नियम के मुताबिक 31 मार्च के बाद टैक्स की राशि दोगुनी हो जाएगी। जिससे लोगों को ही असुविधा का सामना करना पड़ेगा। इसलिए निगम कार्यालय आकर टैक्स की राशि जमा करें। और बढ़े हुए अधिभार से बचें।-


By - sagar tv news
24-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.