सागर कलेक्टर ऑफिस में हड़कंप ! युवक पेट्रोल लेकर पहुंचा और फिर पुलिस ने बचाई जान |SAGAR TV NEWS

 

मध्यप्रदेश के सागर कलेक्टर कार्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने पेट्रोल डालने की कोशिश की। मंगलवार को अपनी शिकायत लेकर पहुंचे युवक ने अचानक खुद पर पेट्रोल डाल लिया, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत युवक को पकड़ लिया और उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। इसके बाद अधिकारियों और पुलिस ने समझाइश देकर युवक को शांत कराया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक, युवक मोनू अहिरवार, ग्राम सिगदोनी बंडा का निवासी है। वह अपनी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था। युवक का आरोप है कि उसके पिता बूठे अहिरवार को शासन द्वारा पट्टे पर दी गई जमीन, जिसका खसरा क्रमांक 91 और रकबा करीब 1.50 हेक्टेयर है, पर गांव के ही एक सचिव राजवीर सिंह ने कब्जा कर लिया है।

 

 

मोनू का कहना है कि आरोपी उसे अपनी ही जमीन पर खेती नहीं करने दे रहा है और फसल काटने से भी रोक रहा है। इस मामले को लेकर वह कई बार स्थानीय प्रशासन से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक शिकायत कर चुका है, लेकिन उसे कहीं भी न्याय नहीं मिला। लगातार अनदेखी से परेशान होकर उसने यह कठोर कदम उठाने की कोशिश की। घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और बंडा विकासखंड के तहसीलदार और पटवारी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित को न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल युवक सुरक्षित है, लेकिन इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और शिकायतों के निस्तारण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।

 

 


By - sagar tv news
24-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.