सागर- प्लाईवुड दुकान में लगी अचानक आग, लाखों का सामान जल गया | SAGAR TV NEWS |

 

सागर जिले के बीना में प्लाईवुड की दुकान में काम करने वाले युवक ने जैसे ही दुकान को खोला तो धुंआ उठता देख वह घबरा गया। और तत्काल दुकान संचालक को इस बात की सूचना दी। लेकिन तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया था। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गयी। जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की कोशिश शुरू की गयी। काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी की इस घटना में दुकानदार को करीब 15 से 20 लाख रूपये का नुकसान होने की बात सामने आई है। इस दौरान क्रॉकरी, गद्दे और फाइलें जलकर खाक हो गई।

 

 

बताया जा रहा है की घटना बीना की बड़ी बजरिया से सामने आई है। जहां आग की घटना से हड़कंप मच गया। दरअसल एक प्लाईवुड की दुकान को जैसे ही कर्मचारी ने खोला तो धुआं निकलते देख वह घबरा गया और तुरंत दुकानदार को सूचना दी। तब तक आग भड़क चुकी थी।

 


शहर के बड़ी बजरिया स्थित पारस प्लाईवुड के संचालक देवेंद्र जैन के मुताबिक जब वह मंदिर से लौट कर आए तो दुकान के कर्मचारियों ने दुकान खोलते ही देखा की दुकान से काफी धुआं निकल रहा है। कर्मचारी ने खबर दी और इतने में आग की लपटें निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। उन्होंने बताया की नगर पालिका की तत्परता और वार्ड वासियों ने जिस तरह का सहयोग किया उससे आग पर काबू पाया जा सका। दुकान में आग कैसे लगी इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की है।------

 

 


By - sagar tv news
24-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.