Sagar - अचानक हेलीकॉप्टर से सागर क्यों आ रहे मुख्यमंत्री, हेलीपैड बनते ही उतरेंगे धरा पर

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने जन्मदिन पर बुधवार को सागर के वीरांगना दुर्गावती नौरादेही टाइगर रिजर्व आएंगे। वे यहां बामनेर नदी में 13 कछुए छोड़ेंगे। इसके अलावा टाइगर रिजर्व में चीतों के पुनर्वास के लिए बनाए जा रहे सॉफ्ट रिलीज बोमा का भूमिपूजन भी करेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को मुहली पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। यहीं हेलिपेड बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री संभवतः दोपहर बाद आएंगे।

 

 

 

वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व क्षेत्रफल में प्रदेश का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है। सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिले के 72 गांवों को जोड़ते हुए कुल क्षेत्रफल 2339 वर्ग किलोमीटर में फैला है। प्रदेश का यह 7वां और भारत का 54वां टाइगर रिजर्व है। वर्ष 2023 में इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया था। एक समय यह क्षेत्र भेड़ियों के लिए जाना जाता था। अब यहां बाघ, तेंदुओं के बाद चीतों की बसाहट होगी। शीघ्र ही कूनो से चीतों को लाकर यहां बसाया जाएगा।

 

 

 

 


टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 32 बाघों की मौजूदगी दावा किया जा रहा है। महीनेभर पहले तक यहां 25 बाघ बताए जा रहे थे। हालांकि बाहरी बाघों का मूवमेंट भी रहता है इसलिए संख्या को लेकर भ्रम की स्थिति बनी है। यहां भेड़िया, भालू, सियार, लकड़बग्घा, लोमड़ी, सूअर, नीलगाय, जंगली सूअर, चौसिंघा, काला हिरण, चिंकारा, कछुआ और मगरमच्छ सहित पशु-पक्षी मौजूद हैं।


By - sagar tv news
25-Mar-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.