खाना बनाते समय इंडेक्शन में हुआ धमा-का,माँ और बच्चे बाल-बाल बचे, 3 साल की थी गारंटी
एक माँ किचिन में इंडेक्शन पर खाना बना रही थी बच्चे इंतजार कर रहे थे। तभी अचानक से उसमें जोरदार ब्लास्ट हुआ और इंडेक्शन फट गया। जिससे माँ और बच्चे बुरी तरह से सहम गए। साथ ही इस घटना में वह सभी बाल-बाल बच गए। इस दौरान कांच के टुकड़े यहां-वहां बिखर गए। हैरान कर देने वाली यह घटना नरसिंहपुर जिले के खैरीनाका गांव से सामने आई है। जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्योंकि भले ही इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी लेकिन इस बात से इंकार भी तो नहीं किया जा सकता।
की कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। वर्तमान समय में LPG गैस की समस्या चल रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों ने इंडेक्शन पर खाना बनाना शुरू कर दिया है। आधे से ज्यादा काम इंडेक्शन पर ही हो रहे हैं। लेकिन इस घटना ने सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं की आखिर इलेक्ट्रॉनिक सामग्री घातक भी हो सकती है। वहीं सोचने वाली बात ये भी है। की इंडेक्शन की 3 साल की गारंटी थी। लेकिन महज 6 महीने बाद ही इसमें ब्लास्ट हो गया।
इंडेक्शन पर खाना बनाने वाली हेमा जाट ने बताया की उनका बेटा स्कूल से आया था। उसे भूख लगी थी। वह उसके लिए खिचड़ी बना रही थीं। जैसे ही बर्तन उतारने की कोशिश की गई। इंडक्शन में तेज धमाका हो गया। कांच चकनाचूर होकर खिचड़ी और दूध में गिर गया। जिन्हें तुरंत फेंक दिया। परिवार के मुताबिक गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद पिछले कुछ दिनों से इंडक्शन पर ही खाना बनाया जा रहा था। आशंका है कि लगातार उपयोग और ओवरहीटिंग के कारण हादसा हुआ हो।
हेमा के पति धर्मेंद्र जाट ने बताया की इंडक्शन 6 महीने पहले गुलाब चौराहा स्थित दुकान से 2400 रुपए में खरीदा था। जिसकी 3 साल की गारंटी थी। उन्होंने बताया कि इंडक्शन Prestige कंपनी का था। घटना के बाद दुकानदार ने इसे वापस ले लिया है और नया देने का भरोसा दिया है।------